सीवान में राखी बांधने जा रही ना’बालिग से गैं’गरेप: 4 लड़के किया दु’ष्कर्म

सीवान में एक नाबालिग लड़की (14) के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। वह अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक सुनी। चारों उसे नोंचते रहे। अचानक रास्ते से गुजर रहे स्कॉर्पियो सवार शख्स ने लड़की चीख सुनी तो झाड़ी के तरफ दौड़ पड़े। उसे देखकर चारों युवक फरार हो गए। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म हैं। फिलहाल पुलिस उसे किसी से बात करने नहीं दे रही है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्कॉर्पियो सवार ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद थानेदार पकंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।

हिरासत में एक आरोपी

पुलिस लड़की का मेडिकल करवा रही है। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान पर पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन, दिनेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इनमें से एक को छापेमारी कर हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मामा के घर पर रहती है पीड़िता

वहीं पीड़िता के बयान पर भगवानपुर हाट थाना निवासी पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन, दिनेश कुमार के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित अपने मामा के घर रहती है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क सुनसान होने के कारण आस पास नशेड़ियों और मनचले युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों को वो परेशान करते रहते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading