आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं। केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूरे भारत में 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों के ऊपर कम से कम 20 करोड़ झंडे लगाने का लक्ष्य है। इसका व्यापक असर पूरे देश समेत शहर के हर कोने में देखा जा रहा हैं। पटना में भी तिरंगे की बिक्री कई गुणा ज्यादा बढ़ गई हैं। रास्ते से लेकर बड़े दुकानों में तिरंगा काफी तेजी से बिक रही हैं। साथ ही ग्राहकों के अनुसार तिरंगे का स्टॉक करना व्यापारियों के लिए काफी मुश्किल हो गया हैं।

2 रुपए से लेकर 1800 तक का तिरंगा हैं बाजार में
कदमकुआं स्थित दुकानदार मनीष कुमार का कहना हैं कि हमारे पास 2 रुपए के झंडे से लेकर 800 रुपए तक के झंडे उपलब्ध हैं। इसमें सबसे ज्यादा 30 से 50 रुपए की बिक्री हैं। वहीं खादी व्यापार चंदन का कहना है कि इस बार पहले से 30 गुणा ज्यादा बिक्री बढ़ गई हैं। वहीं सबसे महंगा तिरंगा 1800 रुपए का है लेकिन मीडियम साइज तिरंगे का सबसे ज्यादा डिमांड हैं। बाकी साइज के अनुसार तिरंगा का रेट चल रहा हैं।

पटना के कदमकुआं से रोज बिक रहे 10 हजार तिरंगा
कदमकुआं स्थित झंडा व्यापारी हर रोज 10 हजार से ऊपर तिरंगा का कारोबार कर रहे हैं। जहां एक दुकान से लोग 3 हजार से 4 हजार झंडे खरीद कर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा अभियान की घोषणा के बाद हर तरह के तिरंगा की बिक्री काफी तेजी से बढ़ गई हैं। इनका कहना हैं की राष्ट्रीय ध्वज की मांग में अचानक उछाल आने से इसकी बिक्री इतनी हैं। साथ ही कपड़े का तिरंगा ग्राहक सबसे अधिक लेकर जा रहे हैं।

तिरंगे का चल रहा शॉर्टेज
वहीं दुकानदारो का कहना हैं की हमने इतनी बड़ी मात्रा मे तिरंगा की डिमांड आज तक नहीं देखी। इसलिए हमारे पास इसका शॉर्टेज हो गया हैं और हम झंडे का स्टॉक करने में लगे हुए हैं। व्यापारी राहुल कहते हैं की हम दिल्ली से थोक तिरंगा मंगाते हैं लेकिन एक के बाद एक ऑर्डर आने की वजह से तिरंगा का स्टॉक भी खत्म हो जा रहा हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि तिरंगा का इस तरह शॉर्टेज होगा।

वहीं झंडा खरीद रहे ग्राहकों का कहना हैं की नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के लिए हम तिरंगा खरीद रहे हैं क्योंकि हमें भी अपने देश से बहुत प्रेम हैं और हम अपने देश के लिए अपने घरों में झंडा फहराना चाहते हैं। आपको बता दे की आजादी के बाद यह पहला मौका होगा। जब तिरंगे की शान और देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए सारा देश एक साथ खड़ा रहेगा।


