मुजफ्फरपुर : न’शाखुरानी गि’रोह के शा’’तिरों ने लिफ्ट देने के बहाने अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से आ रहे यात्री अमलेश कुमार को अपना नि’शाना बनाया है। उन्हें न’शापिलकर करीब 40 हजार के सामान लू’ट लिए।
लू’टपाट करने के बाद उन्हें ब’दमाशों ने कांटी इलाके में सड़क किनारे फें’क दिया। स्थानीय लोगों ने अ’चेत हालत में देखकर पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थित गंभीर बताई जा रही है। पी’ड़ित साहेबगंज के रहने वाले है। उनके परिजनों ने बताया कि वे ट्रक चालक है। गुजरात के सूरत से आ रहे थे। ट्रेन में ही एक व्यक्ति उनके बगल में आकर बैठ गया।
इसके बाद उनसे बातचीत करने लगा।फिर, घर का पता पूछकर कहा कि वह भी साहेबगंज इलाके का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरने के बाद वह अमलेश के पीछे पीछे आने लगा। उसने कहा कि उनकी चार पहिया वाहन आ रही है। उसी से आपको भी छोड़ देंगे।
अमलेश के इंकार करने पर वह इम्लीचट्टी तक साथ आया। फिर, एक आल्टो कार से एक व्यक्ति आया। आरोपी ने उसे किसी तरह बहला फु’सलाकर कार में बैठा लिया।
इसके बाद इम्लीचट्टी स्तिथ एक मॉल के समीप गाड़ी रोकी। वह बाहर चला गया। एक दुकान से को्ड्रिरंक व पानी की बोतल खरीदकर लाया। इसके बाद उसने पीने के लिए दिया। पानी को्ड्रिरंक पीते ही वह बे’होश होने लगा। इस दौरान ब’दमाशो ने उससे 1 हजार नकद, गले का हनुमानी, हाथ से ब्रेसलेट, मोबाइल व म’हंगे कपड़े समेत अन्य सामान लू’ट लिया। इसके बाद उसे कांटी इलाके में फें’क दिया।
