CM बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून बेकार की बात:महिलाओं को पढ़ाना ही एकमात्र विकल्प; नई सरकार में पहली बार फहराया तिरंगा

पटना। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में CM नीतीश ने झंडोत्तोलन किया है। महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद पहली बार उन्होंने तिरंगे को सलामी दी है।’

मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और आगे की योजना पर बात की। साथ ही कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी ह

आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर पूरे साल अलग-अलग जगह पर समारोह किए गए हैं। पटना में भी हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर आम लोगों को इस समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं है।

हालांकि पूर्व की तरह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस मौके पर CM ने अपने संबोधन में बिहार सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महागठबंधन की बनी नई सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी की तारीफ की।

साथ ही महागठबंधन की बनी नई सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading