आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी देशभर के 150 साइट्स को तिरंगे की रौशनी से रौशन किया है। अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इन सइट्स के एयर व्यू का वीडियो जारी किया है। आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा नाम से जारी इस वीडियो में तिरंगे की रौशनी में नहाये कुछ इमारतों एवं साइट्स को शामिल किया गया है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी 2 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में सबसे प्रथम शेरशाह सूरी टॉब, सासाराम, बिहार को दिया गया है। करीब 10 सेंकेंड के वीडियो में शेरशाह के मकबरे का तिरंगे की रौशनी में नहाया वीडियो अत्यंत आकर्षक बन पड़ा है।

इसमें रौशनी में डूबा मकबरे का पूरा परिसर दिख रहा है, साथ ही विशाल तालाब में उसकी छाया भी दिख रही है, जिससे पूरा वीडियो मनोरम बन गया है। उल्लेखनीय है कि शेरशाह का मकबरा एक विशाल तालाब के बीच निर्मित है। अब जिले में लोग आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इस घर-घर तिरंगा के वीडियो को वायरल कर रहे है और इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

5 से 15 अगस्त तक जगमगाएं इमारतें
शेरशाह का मकबरा भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग सं एक संरक्षित इमारत है। आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तिरंगा रोशनी से जगमग किया गया गया। इस क्रम में पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ने शेरशाह मकबरे को भी तिरंगा की रोशनी में जगजमग किया है।

एएसआई के संरक्षण सहायक त्रैलोक्य नाथ बहेरा बताते हैं कि 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रत्येक रात्रि में शेरशाह का मकबरा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगा रौशनी से रौशन रहा है। कुछ दिन पूर्व विभाग द्वारा इसका एअर व्यू लिया गया। अब आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी वीडियो में सबसे पहले स्थान पर शेरशाह मकबरे के व्यू को रखा गया है।



