थर्मल स्कैनर ड्रोन :इससे कपड़े के अंदर छिपे ह’थियार और वि’स्फोटक भी नजर आ जाते हैं

गाजियाबाद :स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद में हाई अलर्ट है। वजह है देश की राजधानी दिल्ली से सटे होना। दिल्ली पर आतंकी हमले को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। हरियाणा और यूपी में पिछले 4 दिन में 6 आतंकी पकड़े गए हैं। इसलिए गाजियाबाद पुलिस यूपी-दिल्ली के बॉर्डर पर सबसे ज्यादा चौकसी बरत रही है।

SSP मुनीराज जी. ने देर रात दिल्ली बॉर्डर वाले इलाके में पैदल भ्रमण किया।

इन इलाकों में पुलिस थर्मल स्कैनर ड्रोन कैमरा उड़ाकर निगरानी कर रही है। ये ड्रोन कपड़े के अंदर छिपे किसी भी तरह के हथियार या एक्सप्लोसिव को देख सकेंगे। अमूमन इस तरह के कैमरों का प्रयोग एयरपोर्ट सिक्योरिटी में होता रहा है।

हिंडन एयरबेस और भारत इलेक्ट्रानिक्स लि. की सिक्योरिटी बढ़ाई
गाजियाबाद के SSP मुनीराज जी. ने बताया,”दिल्ली से सटे होने की वजह से गाजियाबाद संवेदनशील श्रेणी में है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय वायुसेना का हिंडन एयरबेस और रडार उपकरण बनाने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अहम है। दोनों संस्थानों का सिक्योरिटी रिव्यू किया गया है। गाजियाबाद के करीब 5 बॉर्डर दिल्ली से जुड़ते हैं। इन सभी बॉर्डर पर 24 घंटे निगरानी है।”

सिर्फ लोनी बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री
दिल्ली में आज स्वतंत्रता दिवस परेड है। इसके चलते रविवार रात 11 बजे से ही गाजियाबाद से दिल्ली में घुसने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूपी गेट बॉर्डर, कौशांबी-आनंद विहार, सीमापुरी और भोपुरा बॉर्डर से दिल्ली में जाने वाले बस, ट्रकों समेत कॉमर्शियल वाहनों को अब सिर्फ लोनी के रास्ते एंट्री दी जा रही है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाने सभी वाहनों को दुहाई, राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोल चक्कर, नागद्वार से लोनी होते हुए भेजा जा रहा है। कुल मिलाकर दिल्ली में एंट्री के लिए सिर्फ लोनी बॉर्डर का रास्ता खुला है। ये रूट डायवर्जन सोमवार शाम तक लागू रहेगा।

कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन
सोमवार को गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

  • आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस
  • देहरादून-दिल्ली जंक्शन मसूरी एक्सप्रेस
  • दनकौर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन
  • साहिबाबाद-तिलक ब्रिज ट्रेन
  • दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद स्पेशल
  • नई दिल्ली-तिलक ब्रिज ट्रेन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.