किसानों ने अनूठे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न:खेतों में लहलाती फसल के बीच किया झंडात्तोलन

बांका: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच बांका कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और किसानों ने अपने अंदाज में आजादी का जश्न मनाया। खेतों में लहलाती धान की फसल के बीच तिरंगा यात्रा निकाला गया।

खेतों में लहलाती फसल के बीच किया झंडात्तोलन, बांका कृषि विज्ञान केंद्र के  वैज्ञानिकों भी हुए शामिल | Tricolor yatra taken out in the fields,  scientists and farmers of ...

तिरंगा यात्रा में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ मुनेश्वर कुमार, शस्य विज्ञान रघुवर साहू, पशु वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार, मृदा वैज्ञानिक संजय कुमार, मौसम वैज्ञानिक जुबली साहू समेत अन्य वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मियों ने भाग लिया। साथ ही महिला किसानों ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी दिखाई।

आरएमके मैदान में मुख्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आरएमके के मैदान में किया गया था। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने यहां ध्वजारोहण किया वहीं पुलिस लाइन में एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने तिरंगे को सलामी दी। बांका नगर परिषद में सभापति संतोष कुमार सिंह, बांका सदर ब्लाक में प्रमुख, जिला परिषद कार्यालय में जीप अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading