पटना में स्कूल से झंडोत्तोलन कर लौट रहे दो शिक्षकों की ट्रे’न से क’टकर मौ’त

पटना : राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हुआ है. घटना जिले के खुसरूपुर इलाके की है जहां रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के समीप ट्रेन की चपेट में आकर दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी खुसरूपुर जीआरपी को दिए जाने के बाद खुसरूपुर जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.

पटना में स्कूल में झंडोत्तोलन कर लौट रहे दो शिक्षकों की ट्रेन से कटकर मौत (स्टेशन जहां हादसा हुआ)

मृत शिक्षकों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल है. मृत शिक्षक की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी दिनेश कुमार और शिक्षिका की पहचान वैशाली के जंदाहा निवासी सुशीला सिन्हा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दोनों शिक्षक खुसरूपुर के बैकटपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसनौता टोला में पदस्थापित थे. सोमवार को स्कूल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोनों रेलवे लाइन के रास्ते खुसरूपुर स्टेशन लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ.

खुसरूपुर स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के समीप राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए, जिससे कट कर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची. जीआरपी के प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.