महागठबंधन सरकार कैबिनेट के विस्‍तार का द‍िन और समय तय, जानें किसके खाते में गया स्‍पीकर का पद

पटना. बिहार की राजधानी पटना से इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश कुमार की अगुआई में सत्‍ता में आई महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल के विस्‍तार का दिन और समय तय हो गया है. नीतीश सरकार कैबिनेट का विस्‍तार 16 अगस्‍त को शाम 4:30 बजे किया जाएगा. बिहार में अस्तित्‍व में आई नई सरकार के कैबिनेट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर किस पार्टी के हिस्‍से में कौन सा मंत्री पद जाएगा. बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार के पतन के बाद महागठबंधन की नई सरकार ने सत्‍ता संभाली है. हालांकि, नई सरकार की कमान भी नीतीश कुमार के हाथों में ही है, जबकि तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है.

महागठबंधन सरकार कैबिनेट के विस्‍तार का द‍िन और समय तय, जानें किसके खाते में गया स्‍पीकर का पद

सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव राजभवन जाकर राज्‍यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि विधानसभा अध्‍यक्ष का पद आरजेडी के खाते में जा सकता है. राजद नेता अवध बिहारी चौधरी बिहार के नए स्‍पीकर हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, सुनील सिंह, सुधाकर सिंह, कुमार सर्वजीत, सौरभ, ललित यादव, भाई वीरेंद्र, रामानंद यादव, अनिता देवी, समीर महासेठ, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कार्तिकेय कुमार और राहुल तिवारी को नई कैबिनेट में जगह मिल सकी है.

बताया जा रहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. कैबिनेट विस्‍तार समारोह में शामिल होने के लिए लालू यादव सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. लालू यादव स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह रहे हैं. आरजेडी सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन सरकार के 16 अगस्त को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव भी शामिल होंगे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading