सीवान:बहन को ट्रेन पर बैठा लौट रहा था घर, अनियंत्रित ट्रक ने कु’चला

सीवान में बुधवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक जख्मी हो गया। युवक अपनी बहन को स्कूटी से लेकर दरौंदा रेलवे स्टेशन गया था। यहां बहन को ट्रेन पर बैठाकर लौट रहा था और तभी यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Road accidents की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi

युवक की पहचान रोहित कुमार (18) के रूप में की गई। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH-531 पर दरौंदा रेलवे ढाला के पास हुई। रोहित बहन को ट्रेन पर चढ़ाने के बाद अपने घर महाराजगंज के लिए लौट रहा था।

इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचल दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। इधर, हादसे के बाद पीड़ित युवक अपनी स्कूटी बाइक समेत सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading