सीवान में राष्ट्रध्वज का अपमान:सरकारी स्कूल में बिना अशोक चक्र तो पंचायत भवन में उल्टा फहराया तिरंगा

76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया गया। वहीं सीवान में एक नहीं बल्कि तीन-तीन जगह राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ। एक स्कूल में बिना अशोक चक्र के ही राष्ट्रीय ध्वज को फहरा दिया गया। वहीं एक पंचायत भवन पर उल्टा तिरंगा फहराया गया। यही नहीं जिले के आरबीजीआर कॉलेज में झंडोत्तोलन के बाद से ही तिरंगा जमीन पर गिर गया, लेकिन उसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसका वीडियो सामने आया है।

बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा।

पहली घटना दरौली प्रखंड के नया राजकीय प्राथमिक विद्यालय करमौल का है। दरौली ब्लॉक के नया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बिना अशोक चक्र वाला तिरंगा फहराया गया। इस स्कूल में 3 शिक्षक (दो महिला और एक पुरुष) मौजूद हैं। पुरुष शिक्षक राजेश मिश्रा प्रधानाध्यापक हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के दौरान यहां के शिक्षकों ने बिना अशोक चक्र वाले झंडे के साथ झंडोतोलन किया।

शिक्षकों को अशोक चक्र न होने की जानकारी थी

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के शिक्षकों को इस बात की जानकारी थी कि इस झंडे में अशोक चक्र नहीं है। बावजूद उनके द्वारा इसकी मनमानी की गई। वहीं जब स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ी तो आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। फिलहाल आरोपी प्रधानाध्यापक से प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने स्पष्टीकरण की मांग की है।

उल्टा फहराया झंडा

दूसरा मामला दरौंदा प्रखंड का है। यहां पंचायत भवन पसिवड़ में उल्टा झंडा फहराया गया है। इस मामले भी संबंधित आरोपी पर स्पष्टीकरण की बात सामने आई है। झंडा उल्टा फहराने के मामले में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली है। मामले में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत आरोपित को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.