स्वतंत्रता दिवस के दिन तीन साल की बच्ची से रे’प:पी’ड़िता के रिश्ते का भाई है आ’रोपित

 अररिया : एक तरफ समूचा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह के उल्लास में डूबा हुआ था। वहीं दूसरी तरफ अररिया में एक छोटी सी बच्ची के साथ जघन्य ने अपराध हो रहा था। मामला अररिया आरएस ओपी क्षेत्र अंतर्गत रहिकपुर वार्ड दो की है। जहां मात्र 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। ब्लडिंग इतना अधिक हुआ कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है और इलाज भी जारी है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर दर्ज किया और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित छोटी सी बच्ची के पिता दिल्ली में रोजगार करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चे की मां और अन्य परिजन बच्ची को गोद में लेकर महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला थानेदार मेनका रानी ने एफआईआर दर्ज किया और बच्ची के मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला उर्फ रहमानी रानीगंज थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के चाची का बहन का बेटा है। आरोपी अपने मौसा के घर घूमने आया था। लेकिन किसी को बिना जगाए बच्ची को घर के पिछवाड़े में ले गया और उसके साथ घटना किया।

बताया जाता है कि इस घटना को किसी महिला ने देख भी लिया, इसलिए वह भाग भी गया था। पीड़ित परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगाने के लिए सोमवार की रात अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.