पटना में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग: सिपाही और विदेशी राय गुट भिड़ा, बालू के अ’वैध खनन और पुलिस की मुखबिरी का शक

पटना के बिहटा इलाके में मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलियों की गुंज से सोन नदी के किनारे का इलाका थर्ररा उठा। आसपास के इलाके के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग की वारदात से पहले सोन नदी में अवैध रूप से बालू के खनन में लगी 12 पोकलेन को जला दिया गया। सोमवार की देर रात सभी पोकलेन में आग लगा दी गई। करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

घटनास्थल से बरामद गोलियों का खोखा। - Dainik Bhaskar

मामले के सामने आने के बाद से पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है। जिस जगह पर घटना हुई, वहां पुलिस और खनन विभाग की टीम को भी जाने में कई घंटे लग गए। मौके से करीब 16 गोलियों का खोखा बरामद हुआ है। जले हुए पोकलेन भी मिले।

दरअसल, बिहटा में अमनाबाद इलाका है। जो सोन नदी के किनारे है। इस इलाके में बालू के अवैध खनन को लेकर सिपाही राय और विदेशी राय का गैंग एक्टिव है। पुलिस के अनुसार पूरी घटना इन दोनों के बीच की है। मामला वर्चस्व कायम करने के साथ ही मुखबिरी को लेकर शक किए जाने का भी है।

किसी को गोली लगने की सूचना नहीं

पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों के अनुसार कुछ दिनों पहले पुलिस ने सिपाही राय और उसके गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इसे शक है कि विदेशी राय और उसके लोगों ने मुखबिरी की थी, जिसके बाद ही पुलिस ने उस कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसी वजह से कल से ही यह मामला चल रहा है। देर रात को पहले विदेशी राय के 12 पोकलेन को आग लगाकर जला दिया गया। फिर आज दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई।

SSP के अनुसार फायरिंग के दौरान किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। अब तक दोनों गुटों में से कोई भी शख्स सामने नहीं आया है। बिहटा में जिस जगह की यह घटना है, वहां हालात कंट्रोल में है। पुलिस की टीम दबिश बनाए हुए हैं। किसी भी गुट की तरफ से FIR के लिए आवेदन नहीं आया है। ऐसी स्थिति में पुलिस अपने बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर सकती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading