गोपालगंज में गिट्‌टी व्यवसायी को ट्रैक्टर से रौं’दा:पैसे की लेनदेन में ह’त्या का आ’रोप

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पाखोपली ग़ांव में पैसे के विवाद में एक गिट्टी बालू व्यवसायी को ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक थावे थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विद्या प्रसाद के 55 वर्षीय बेटा राघो प्रसाद के रूप में की गई।

दरअसल, घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि मृतक पेशे से गिट्टी बालू के व्यवसायी था। जो पाखोपाली में अपना दुकान चलाकर परिवार के परवरिश करता था। इसी बीच मृतक के साथ नामजद आरोपी के साथ पैसे के लेन देन में विवाद हो गया जिसके बाद ट्रैक्टर से कुचल कर मृतक बुरी तरह जख़्मी हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

वहीं मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया और मामले की जांच में जुट गई। इस संदर्भ में मृतक के बेटा ने बताया कि आरोपी बिट्टू यादव व मुलायम यादव द्वारा पूर्व में 65से 70 हजार रुपये का समान ले गया था लेकिन लौटा नहीं रहा था। इसी बीच वह फिर सीमेंट खरीदने दुकान पर पहुंचा जहां मृतक ने अपना पुराने पैसे कि मांग की लेकिन पैसे देने के बजाये उलझ गया और मारपीट शुरू कर दिया।

इसी बीच मृतक को ट्रैक्टर के सामने फेक दिया और उसपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गए। जख़्मी अवस्था में तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.