मुंगेर में करंट लगने से युवक की मौ’त:पंखा ठीक कर रहा था, बिजली के तार की च’पेट में आकर झुलसा

मुंगेर के धरहरा प्रखंड के लड़ाईयाटांड़ थाना क्षेत्र के इनारवार टांड़ गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 24 वर्षीय युवक का बंगाल पुलिस में नौकरी लग गई थी। अगले माह 16 सितंबर को ज्वाइनिंग करने उसे बंगाल जाना था। लेकिन अचानक बिजली का करंट लगने से हुई मौत के कारण घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंखा ठीक कर रहा था, बिजली के तार की चपेट में आकर झुलसा | Bihar News; Youth  dies due to electrocution in Munger - Dainik Bhaskar

धरहरा प्रखंड के लड़ाइयांटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इनराव टांड़ गांव के रहने वाले मुकेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार मंगलवार की दोपहर घर में पढ़ाई कर रहा था। इस संबंध में मृतक के भाई सूरज कुमार ने बताया कि हमदोनों पढ़ रहे थे। तभी पढ़ाई के दौरान अचानक पंखा बंद हो गया। पंखा ठीक करने के दौरान मेरे भाई ने नंगे बिजली के तार को पकड़ लिया।

इससे उसके शरीर में विद्युत करंट प्रवाहित हो गई। वह छटपटा कर वहीं गिर गया। हमलोग आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए धरहरा पीएचसी ले गए जहां। चिकित्सकों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मुकेश पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है।

16 सितंबर को बंगाल पुलिस में ज्वाइन करने वाला था। ज्वाइनिंग लेटर भी आ चुका था। सभी कागजी प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी थी। युवक का परिवार बेहद गरीब है। पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी कर बच्चों को शिक्षित किया है। नौकरी लगने की खबर से घर में खुशी का माहौल था। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading