मुजफ्फरपुर। एसएसबी कैंप के पास एक होटल में देर रात श’राब और शबाब के साथ बर्थडे पार्टी चल रही थी। सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस ने छा’पेमारी की। अ’चानक पुलिस के पहुंचने पर वहां भ’गदड़ मच गई। मौके से 3 नर्तकी और 5 यु’वकाें को पकड़ा गया। एक बोतल शराब, खाली बोतलें और ग्लास ब’रामद हुई।
छा’पेमारी के दाैरान छह से अधिक युवक छत से कू’दकर भाग निकले। उनमें से एक की ग’र्दन में लाेहे की छ’ड़ घु’स गई। भिखनपुरा के रंजीत कुमार नामक उस युवक काे गं’भीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया।
जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार युवकों में सिकन्दरपुर का सतीश कुमार, सीतामढ़ी खनुआघाट का दिलराजा कुमार, औराई का ऋषिकेश कुमार, हथौड़ी शाहपुर का टुनटुन कुमार, शिवहर तरियानी का विकास कुमार हैं।
भागे हुए कई आरोपिताें की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। इनमें अहियापुर भिखनपुरा का रणवीर सहनी, उमानगर का राजीव कुमार, उमाशंकर राय शामिल हैं। उमाशंकर होटल संचालक बताया जाता है।
इन सब पर भी प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। एक नाबालिग को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। थानेदार विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद सबको कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहां से न्यायिक हि’रासत में भेजा जाएगा। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही है।

