चार धाम यात्रा: श्रद्धालुओं का टूटा रिकॉर्ड, जानिए कौन से धाम में पहुंचे सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री

इस साल चारों धामों के कपाट खुलने के बाद अब तक 29 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में रिकार्डतोड़ यात्री दर्शनों को पहुंचे हैं। केदारनाथ धाम में 10 लाख से अधिक, बदरीनाथ धाम में 10.62 लाख, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 8.28 लाख यात्री दर्शन कर लौट चुके हैं।

High Court Lifts Ban On The Number Of Pilgrims For Char Dham Yatra ANN | Char  Dham Yatra: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चार धाम के लिए यात्रियों की संख्या  से रोक हटी

श्री हेमकुंड साहिब में अब तक 1.49 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। बरसात समाप्त होने के बाद चारों धामों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।  बदरीनाथ पहुंचे 10 लाख 62 हजार तीर्थयात्री:जोशीमठ। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से अभी तक बदरीनाथ पहुंचकर 10 लाख 62 हजार 907 तीर्थ यात्रियों ने भगवान नारायण के दर्शन किए हैं। जिनमें 628464 पुरुष , 387258 महिलायें व 47185 बच्चे शामिल हैं।

वहीं सिखों के तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब में अभी तक 1 लाख 49 हजार 64 सिख यात्री पहुंच चुके हैं, जिनमें से एक लाख 1 हजार 159 पुरुष, 36737 महिला व 11868 बच्चे शामिल हैं। मानसूनी बरसात भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई। बरसाती मौसम में भी देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री दर्शन को पहुंचे।

गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 8.28 लाख यात्री: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री आठ लाख 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। बीते 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। इस बीच यात्रा बेहद तेज गति के साथ आगे बढ़ी और एक महीने के भीतर ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंचे। मौजूदा अगस्त माह में हर दिन लगभग औसतन एक हजार यात्री दोनों धाम के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ धाम में इस बार रिकार्ड यात्री पहुंचे
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया वहीं विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी यात्री दर्शन का रिकार्ड बना। मंदिर में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। अभी दो महीने से अधिक की यात्रा शेष है ऐसे में यहां इस बार कपाट बंद होने तक यात्री दर्शन का नया कीर्तिमान बन सकता है।

केदारनाथ में सोमवार को 9635 यात्रियों के दर्शन करने के साथ ही इस साल केदारनाथ में दर्शन करने वाले कुल यात्रियों की संख्या भी 10,00,000 के पार हो गई है। यह केदारनाथ यात्रा के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading