झारखंड में तिरंगा हटाकर लगा दिया धार्मिक झंडा, विरोध पर निकाला क’ट्टा; लिखित शिकायत दर्ज

झारखंड : मांडर के विसहाखटंगा गांव में फहराए गए तिरंगा को समय से कुछ देर पहले हटाकर वहां पर गांव के कुछ युवकों ने धार्मिक झंडा लगा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना सोमवार की शाम लगभग पांच बजे की है। बताया जाता है कि तिरंगा की जगह पर धार्मिक झंडा लगाने का विरोध करने पर युवकों ने हथियार का भय दिखाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया, इससे ग्रामीण उग्र हो गए।

झारखंड में तिरंगा हटाकर लगा दिया धार्मिक झंडा, विरोध पर निकाला कट्टा; लिखित शिकायत दर्ज

ग्रामीणों ने एक युवक से लोडेड कट्टा छीन लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद युवक फरार हो गया। मांडर पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया और युवकों के परिजन बुलाकर चौक में लगाए गए धार्मिक झंडे को हटवाया। बताया जाता है कि सोमवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंचायत की मुखिया स्नेहा एक्का ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ सुबह करीब नौ बजे बिसहाखटंगा चौक में बने गोलंबर में तिरंगा फहराया था।

इसके बाद शाम साढ़े चार बजे गांव के पांच युवक वहां पहुंचे और तिरंगा हटाकर धार्मिक झंडा लगा दिया। गांव में माहौल गरम होने पर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार अन्य थाना की पुलिस के साथ बिसहाखटंगा पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इस मामले में ग्रामीणों ने मांडर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.