मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर जमकर बवाल:पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुजफ्फरपुर में बैंककर्मी की 23 वर्षीय पत्नी निधि की मौत मामले में बुधवार दोपहर को कल्याणी चौक पर जमकर बवाल हुआ। आक्रोशितों ने कल्याणी सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। शव को सड़क पर रखकर हल्ला हंगामा करने लगे। इस दौरान आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे। हल्ला हंगामा की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने आक्रोशितों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस की एक नही सुने। इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोक व धक्कामुक्की की गई। जिसके बाद जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया।

मृतका की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

इस दौरान भीड़ को खाली कराने के लिए लाठीचार्ज भी की गई। जिसके बाद भीड़ को तीतर बितर कर दिया गया। वही, हंगामा कर रहे कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। जिसे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इधर, आक्रोशितों का कहना है की विवाहिता को मार दिया गया। पति की गिरफ्तारी व फांसी की मांग करने लगे। मामले में परिजनों ने कहा कि 8 माह पूर्व शादी धूमधाम से शादी की गई थी। परिवार में एकलौती बेटी थी।

बताया गया कि शादी की कुछ दिनों के बाद से ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। मारपीट की जाने लगी। अंगूठी गुम होने पर उसपर बेचने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद वह मायके आई। वहां से परिवार के तरफ से नई अंगूठी देकर भेजा गया। फिर , पति समेत ससुराल वालों को काफी समझाया गया। लेकिन, प्रताड़ना का दौर खत्म नही हुआ। इंटर के नामांकन को लेकर भी झंझट हुआ। पति उसे बिस्तर से उतारकर जुता से मारता था। ससुर काटने की धमकी देता था।

क्या है मामला

बताते चले कि मंगलवार को ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में नवविवाहिता की मौत हो गयी थी। उनकी शादी आठ माह पूर्व शादी हुई थी। कॉलेज जाने को लेकर पति से झंझट भी हुआ था। घटना के बाद परिजनों के मातम छाया हुआ था। मामले को लेकर मृतका की केदारनाथ रोड निवासी भाभी डौली कुमारी का ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसमें उसके पति सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी किशन कुमार, उसके पिता को आरोपित किया है। इनपर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस को दिये बयान में बताया कि कॉलेज में नामांकन कराने को लेकर झंझट हुआ था। इसके बाद वह कॉलेज गयी। जहां विवाद हुआ। फिर निधि कुमारी अपने मायके केदारनाथ रोड आ गयी। जबकि, उसका पति मुजफ्फरपुर जंक्शन चल गया। इसबीच वह अपने कमरे में सो गयी। करीब 40 मिनट के बाद उठी तो वह उल्टी कर रही थी।

उसकी तबीयत बिगड़ते जा रही थी। आननफानन में उसे जूूरन छपरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। इधर, ब्रह्मपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading