मुजफ्फरपुर में 28 दिन से लापता इंटर की छात्रा:की आ’शंका, कोचिंग जाने के दौरान हुआ अ’पहरण

मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र से एक किशोरी पिछले 28 दिनों से लापता है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। किशोरी (17) इंटर की छात्रा है। थाना के चक्कर काटते-काटते परिजन निराश हो चुके हैं। अब उन्होंने वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। साथ ही छात्रा की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी का गलत नियत से अपहरण किया गया था। अब एक महीने बीतने को आये। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया गया है। परिजन का हाल बेहाल है।

लापता हुई इंटर की छात्रा - Dainik Bhaskar

कोचिंग से नहीं लौटी थी घर

उसकी मां ने पिछले महीने 20 तारीख को बरुराज थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसमे गांव के गुड्डू समेत चार युवकों को आरोपी बनाया था। FIR में बताया था कि उनकी बेटी मैट्रिक में फर्स्ट डिवीजन करने के बाद इंटर की पढ़ाई कर रही थी।

सिरसिया में कोचिंग पढ़ने जाती थी। 20 जुलाई को भी वह कोचिंग गयी थी। लेकिन, शाम तक घर नहीं लौटी। वे लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। इसी दौरान पता लगा कि कोचिंग से पहले ही गुड्डू समेत अन्य आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। फोर व्हीलर से उठाकर ले गए थे।

आरोपी ने परिजन ने धक्का मुक्की कर भगाया

जब छात्रा की मां आरोपी गुड्डू के घर गई और उसके परिजन से पूछताछ की तो उनलोगों ने धक्का मुक्की और दुर्व्यहार कर भगा दिया। इसके बाद वे लोग थाना पहुँचे। छात्रा के अगवा होने का आवेदन दिया। इसमे चार को नामजद किया।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। लेकिन, अबतक छात्रा की बरामदगी नहीं हो सकी। इधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading