मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में बैंककर्मी की तेइस वर्षीय पत्नी निधि की मौ’त के मामले में बुधवार दोपहर कल्याणी चौक पर जमकर ब’वाल हुआ। निधि के आ’क्रोशित परिजनों ने कल्याणी सड़क को पूरी तरह से जाम कर प्र’दर्शन कर पुलिस प्रशासन ने न्याय की मांग की।
इस दौरान आ’क्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर ज’लाकर प्र’दर्शन किया। हल्ला हं’गामा की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने निधि के परिजनों व लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस की एक नहीं सुनी। इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई।
जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। वहीं हं’गामा कर रहे कुछ लोगों को हि’रासत में लिया गया। जिसे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
इधर, आ’क्रोशितों का कहना है कि विवाहिता को मा’र दिया गया। पति की गि’रफ्तारी व फां’सी की मांग की गई। मामले में परिजनों ने कहा कि आठ माह पूर्व शादी धूमधाम से की गई थी। निधि परिवार की एकलौती बेटी थी।
बताया गया कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही निधि को प्र’ताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यहां तक की मा’रपीट की जाने लगी। अंगुठी गुम होने पर उस पर बेचने का आ’रोप लगाया गया जिसके बाद वह मायके आई। वहां से परिवार की ओर से नई अंगूठी देकर भेजा गया।
फिर पति समेत ससुराल वालों को काफी समझाया गया। लेकिन प्र’ताड़ना का दौर खत्म नहीं हुआ। पति उसे बिस्तर से उतारकर जूता से मा’रता था। ससुर का’टने की ध’मकी देता था। बता दें कि ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में नवविवाहिता की मौत हो गई थी। उसकी शादी आठ माह पूर्व हुई थी। कालेज जाने को लेकर पति से झं’झट भी हुआ था। घ’टना के बाद परिजन काफी दु’खी है। मामले को लेकर मृ’तका की केदारनाथ रोड निवासी भाभी डौली कुमारी का ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसमें उसके पति सदर थाना क्षेत्र मझौलिया निवासी किशन कुमार व उसके पिता को आ’रोपित किया है। इन पर प्र’ताड़ित व मा’रपीट करने का आ’रोप लगाया गया है।
