बिहार के नवादा जिले के एक गांव में ज’हर खाने से तीन सहेलियों की मौ’त हो गई। इसे सा’मूहिक आ’त्मह’त्या का मामला माना जा रहा है। घ’टना 13 अगस्त को हुई लेकिन परिजन ने मामले को द’बा दिया और तीनों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।
सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मंगलवार देर रात मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। मृ’तक लड़कियों के परिवार वालों ने मौ’त की बात स्वीकार की है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला नगर थाना इलाके के महुली गांव का है। 13 अगस्त की रात को एक ही टोले में रहने वाली तीन सहेलियों की ज’हर खाने से मौ’त हो गई थी। इसे सामूहिक खु’दकुशी का मामला बताया जा रहा है। हालांकि परिजन ने अगले दिन ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। 16 अगस्त को पुलिस को घ’टना की जानकारी मिली तो एक टीम गांव में पहुंची। पू’छताछ में परिजन ने तीनों की मौत’ की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक तीनों मृ’तकों की उम्र 13 से 18 साल के बीच थी। इनमें से एक शादीशुदा थी। तीनों एक साथ सिलाई सीखने जाती थीं। 13 अगस्त की रात को घर लौटने के बाद उन्होंने ज’हर खा लिया था।
इस घ’टना से पूरे गांव के लोग है’रान हैं। परिजन भी कुछ बोलने से इ’नकार कर रहे हैं। अगर ये सामूहिक आ’त्मह’त्या है तो इसके पीछे की वजह क्या थी? इस बारे में परिजन को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मा’मले की जांच कर रही है।
