मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के समीप ईट भट्ठा के पास जेसीबी से खोदे हुए गढ़े में संदेहास्पदा स्थिति में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव गड्ढे पानी में तैरते हुए देखा गया।

बताते चलें कि बुधवार को जब ईट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे मजदूर तो ईट भट्ठे के समीप जेसीबी से खुदाई किए गए गहरे गड्ढे में तैरती हुए शव को देखा जिसके बाद पूरे इलाके में शव मिलने की जानकारी फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने शव मिलने की जानकारी रहिका थाना को दी गई। सूचना पाते ही रहिका थाना घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचे जिसके बाद तैरते हुए शव को गड्ढे से बाहर निकालने में जुट गई पुलिस और ग्रामीणों की सहायता शव को बाहर निकाला गया।

जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से सब की पहचान के लिए पूछताछ की गई लेकिन ग्रामीणों के द्वारा सबकी पुष्टि नहीं की गई वही पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए शब्दागृह में रखा जाएगा। सब की पहचान होने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।




