बैंक में CBI अफसर बनकर 25 लाख लू’टे:जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में छापे का कहकर मोबाइल रखवाए

झारखंड :जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में 4 बदमाशों ने फर्जी CBI अफसर बनकर रेड मारी और 25 लाख रुपए की लूट की है। मामला मानगो इलाके का है।

बैंक में 25 लाख की लूट के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम यहां पहुंची।

करीब 11 बजे खुद को CBI अफसर बताते हुए एक बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुआ और उसने सभी से कहा कि छापा पड़ा है। अपना-अपना मोबाइल यहां जमा करवा दीजिए। इसके बाद उसके 3 और साथी बैंक में दाखिल हुए। रेड के नाम पर 25 लाख लूटे और बैंक का शटर बंद कर भाग निकले।

25 मिनट तक बैंक के अंदर मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए ये रेड चल रही है या लूट हो रही है। यहां तक की बैंक के अंदर मैनेजर भी मौजूद थे। वो भी इनके झांसे में आ गया है। पुलिस फिलहाल बैंक के अंदर और बाहर के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को बैंक मैनेजर और गार्ड की भूमिका की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading