गोपालगंज में शराब बेचने के विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे तीन लोगों को गोली लग गई। जबकि तीन लोग धारदार हथियार से जख़्मी हो गए। जबकि एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जबकि अन्य जख़्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मृतका शम्भू पटेल की पत्नी टुन्नी देवी बताई जा रही।दरअसल, कुछ माह पहले टुन्नी देवी के परिजनों से उसके पटीदार विद्यानंद पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी विद्यानंद पटेल को शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने विवाद करते हुए मृतका के घर धावा बोल दिया। इस दौरान धारदार हथियार और गोली से हमला कर दिया इस हमले में गोली लगने से राजू पटेल व मुकेश पटेल जख़्मी हो गए जबकि टुन्नी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वही धारदार हथियार से गुड़िया देवी धनंजय पटेल व विक्की पटेल जख़्मी हो गए। अन्य परिजनों द्वारा सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है।




