मुजफ्फरपुर: रूद्र टोयोटा ने नई अर्बन क्रूज़र हाईराइड एसयूवी कार से उठाया पर्दा

मुजफ्फरपुर के रामदयालु नगर क्षेत्र में रूद्र टोयोटा के द्वारा आज शुक्रवार को अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एसयूवी कार को लॉन्च किया गया हैं जिसका अनावरण पूर्व नगर एवं विकास मंत्री सुरेश शर्मा द्वारा किया गया। एसयूवी सेगमेंट में अब तक केवल पेट्रोल या डीजल कार की उपलब्धता रही है।

भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में पहली बार स्वयं चार्ज (सेल्फ चार्ज) होने वाली हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार को टोयोटा ने पेश किया है।जिसे मुजफ्फरपुर स्थित रूद्र टोयोटा में 19 अगस्त को अर्बन क्रूज़र हाईराइडर एस यू वी द्वारा लॉन्च किया गया।

रूद्र टोयोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  मोहिनीश भारद्वाज ने अर्बन क्रूज़र हाईराइडर हाइब्रिड कार के बारे में बताया कि यह कार सेगमेंट में प्रथम हाइब्रिड इंजन से लैस है।

इसमें 1.5 लीटर टोयोटा इंजन एवं हाई वोल्टेज बैटरी दोनों ही कार को पावर देते हैं।  यही कारण है की यह कार 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाईराइडर में बैटरी सेल्फ चार्जड है, यह कार अत्याधुनिक फीचर्स जैसे पैनारोमिक सन रूफ, हेड उप डिस्प्ले, वेंटीलेटेड सीट, 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और टोयोटा आई कनेक्ट से भी लैस है।

इसमें 7 आकर्षक मोनो टोन और 4 ड्यूल टोन बाहरी कलर में पेश किया गया है। जिसकी प्री लॉन्च तक ही पचास कार की बुकिंग आ चुकी है। आज शुक्रवार को भी 8 गाड़ियों का बुकिंग किया गया है। इसकी डिलीवरी सितम्बर  माह से शुरू होगी।

इस अनावरण के मौके पर प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा, एस० बी० आई० के उप महाप्रबंधक रंजन कुमार नायक, रूद्र टोयोटा के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिनीश भारद्वाज तथा एजीएम एसबीआई दीपक कुमार चौधरी, एसबीआई आरएम प्रशांत झा, अमित कुमार अन्य अतिथिगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading