मुजफ्फरपुर : रूद्र टोयोटा रामदयालु नगर मुजफ्फरपुर द्वारा नई हाईब्रिड एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर कार लांच किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर एवं विकास मंत्री सुरेश शर्मा, प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा, एसबीआई उप महाप्रबंधक रंजन कुमार नायक, रूद्र टोयोटा के निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिनीश भारद्वाज मौजूद रहे। बता दें कि एसयूवी सेगमेंट में अब तक केवल पेट्रोल या डीजल कार की उपलब्धता रही है।
भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में पहली बार सेल्फ चार्ज होने वाली हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कार को टोयोटा ने प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर रूद्र टोयोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिनीश भारद्वाज ने अर्बन क्रूजर हाईराइडर हाईब्रिड कार के बारे में बताया कि यह कार सेगमेंट में प्रथम हाईब्रिड इंजन से लैस है। पेट्रोल व हाई वोल्टेज बैटरी दोनों ही कार के पावर को देते है।
यही कारण है कि यह कार 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर में बैटरी सेल्फ चार्जड है। यह कार अत्याधुनिक फीचर्स जैसे पैनारोमिक सन रूफ, हेड उप डिस्प्ले, वैंटीलेटेड सीट, टूव्हील और फोर व्हील, वायरलेस चार्जिंग,360 डिग्री कैमरा और टोयोटा आई कनेक्ट से भी लैस होगी।
यह सात आकर्षक मोनो टोन और चार ड्यूल टोन बाहरी कलर में पेश किया गया है जिसकी प्री-लांच तक की पचास कार की बुकिंग आ चुकी है। इसकी डिलीवरी सितंबर माह से शुरू होगी।
अर्बन क्रूजर हाईराइडर हाईब्रिड कार रूद्र टोयोटा मुजफ्फरपुर शोरूम में 19 से 21 अगस्त तक डिस्प्ले में उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर एसबीआई एजीएम दीपक कुमार चौधरी, एसबीआई आरएम प्रशांत झा, अमित कुमार, सेल्स टीम लीडर दीपू झा व सेल्स टीम सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।





