समस्तीपुर के हलईक्षेत्र के विक्रमपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के विरोध में मंगलवार सुबह से लोगों ने मुसरीघरारी -हाजीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई ।

सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बताया गया है कि विक्रमपुर गांव के रवि पोद्दार 35 वर्ष नामक युवक सड़क हादसे में गत 10 अगस्त को घायल हो गया था। जिसका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
सोमवार देर रात पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मंगलवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो गए। और विक्रमपुर के पास शव रखकर जाम कर दिया । समाचार प्रेषण तक जाम लगा हुआ था। प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।



