समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से मिला महिला का श’व:सुबह नदी किनारे गए लोगों ने उपलाता देखा श’व

समस्तीपुर पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। मामला के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल की पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब लोग बूढ़ी गंडक किनारे मंगलवार को गए तो देखा कि रेलवे पुल के पास बूढी गंडक नदी में एक अज्ञात महिला का शव उपलाता देखा।

इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने पुलिस को दिया सूचना मिलते ही रोसरा थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी से अज्ञात महिला का शव को पानी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है।

हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है वैसे इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से महिला के शव को पानी में फेंक दिया गया है। वैसे इस मामले में थानाध्यक्ष राम आशीष कमती ने बताया कि सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वैसे जांच की जा रही है परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading