नालंदा में तालाब से युवक का श’व ब’रामद:शाम से ला’पता था, सुबह मिली ला’श

नालंदा जिला अंतर्गत सारे थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में मंगलवार को तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक चतुर मांझी का (37) वर्षीय पुत्र मोहन मांझी है। घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि मोहन मांझी सोमवार शाम से ही लापता था। वह शौच करने के लिए घर से निकला था एवं उसने कुछ नशीले पदार्थ का सेवन भी किया था। तभी संभवत: पानी छूने के क्रम में गांव के ही तालाब में डूब गया।

यूपी में क्राइम, हरदोईः घर के बाहर से लापता हुआ था बच्चा, बीस दिन बाद तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप - missing child dead body found in hardoi pound - Navbharat Times

सोमवार देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई बावजूद कहीं अता पता नहीं चल सका। आज जब लोग शौच के लिए तालाब किनारे गए तो युवक का शव पानी में उपलाया हुआ था। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

शव मिलने की खबर जैसे ही घर वालों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। सारे थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब में बॉडी मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। शौच के दौरान तालाब में डूबने की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.