पत्रकारों पर भड़के ललन सिंह, कहा- दा’रू पी’ने नहीं मिल रहा, इसलिए CM नीतीश के खिलाफ़

लखीसरायजनता दल युनाइटेड  के अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बिहार में शराबबंदी पर नीतीश कुमार की प्रशंसा करते-करते मीडिया पर भड़क गए, और आपत्तिजनक बोल गए. दो दिन के दौरे पर लखीसराय आए ललन सिंह  ने कहा कि दारू नहीं मिलने के कारण पत्रकार नीतीश कुमार के खिलाफ हैं. अब उन्हें दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है तो क्या करें, मुख्यमंत्री बिहार की जनता को देखें, या आपकी मौज-मस्ती को देखें.

ललन सिंह ने कहा कि बिहार में पत्रकारों को शराब पीने नहीं मिल रहा है, इसलिए वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं (फाइल फोटो)

ललन सिंह ने मंगलवार को सदर प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया. उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और जल्द निपटारा का आश्वासन दिया. इस दौरान महिसोना में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू किया था, इसका नतीजा है कि आज घरेलू हिंसा और सड़कों पर होने वाले उत्पात में कमी आई है, लेकिन पत्रकारों को शराब नहीं मिल रहा है इसलिए वो नीतीश कुमार के खिलाफ बातें कह रहे हैं. अब नीतीश कुमार जनता की मांग को देखें या फिर पत्रकारों की मौज-मस्ती को देखें.

ललन सिंह के दिए बयान को लेकर BJP हमलावर

ललन सिंह के पत्रकारों पर दिए बयान को लेकर बीजेपी ने उन पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ललन सिंह के ‘दारू नहीं मिलने के कारण मीडिया नीतीश कुमार के खिलाफ है’ बयान को शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आरोप लगाने का काम कर रही है. यह उनके हताशा को दर्शाती है. बिहार में अब अराजकता का माहौल है. अपराधी तांडव मचाने लगे हैं.

युवाओं पर सरेआम लाठियां भांजी जा रही है. राज्य में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं, लेकिन इससे जेडीयू को कोई लेना देना नहीं है. सत्ता में चिपके रहना ही उनका एजेंडा है. जनता के सामने पोल खुलने पर वो पत्रकारों और मीडिया को टारगेट करने लगे हैं, उन्हें बिना देर किए उनसे माफी मांगनी चाहिए.

पत्रकारों ने ललन सिंह की अमर्यादित टिप्पणी पर जताई आपत्ति

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आपत्ति जताते हुए इसे अमर्यादित बताया है. उन्होंने कहा कि ललन सिंह का यह कहना ठीक नहीं है, पत्रकार सरकार के अच्छे कार्यों को भी दिखाते हैं इसलिए उनके ऊपर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है. ललन सिंह को इस पर सफाई देनी चाहिए. इसके अलावा, समाजिक एवं प्रबुद्ध लोगों ने भी ललन सिंह के बयान की निंदा करते हुए आपत्ति जताई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading