कैमूर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा सिंह यादव की हत्या कर दी गई। वो बुधवार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने चंद्रमा सिंह पर धारदार हथियार पर वारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के आक्रोशित लोगों ने हंगाम शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और NH 30 (आरा-मोहनिया रोड) को जाम कर दिया।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि करीब 4 घंटे तक आरा मोहनिया मार्ग जाम रहा। पुलिस ने अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रमा सिंह यादव ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मेंबर थे।

2005 में बिक्रमगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। पत्नी जिला पार्षद रह चुकी हैं। उनके पुत्र 10 साल तक मुखिया रहे। चंद्रमा सिंह के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी थी, लेकिन हत्या के पीछे की वजह क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन हत्या के कारण नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि वो दंग हैं किसने और क्यों उनकी हत्या कर दी।



