ट्रेन की च’पेट में आकर युवक की मौ’त:श’राब पीकर ससुराल से घर के लिए निकला था, रास्ते में हुआ हा’दसा

कटिहार के मनिहारी में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान मंटू मंडल मनसाही थाना क्षेत्र के फुलहारा निवासी के रूप में हुई। रेल प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी देने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा और घटना की जांच में जुट गए हैं। मृतक अपने ससुराल हसनगंज थाना क्षेत्र के महमदिया गया था।

शराब पीकर ससुराल से घर के लिए निकला था, रास्ते में हुआ हादसा | Youth dies  after being hit by train in Katihar, Had left for home after drinking  alcohol, accident happened

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि उनका घर मनसाही थाना क्षेत्र के फूलहारा गांव है और मायका हसनगंज थाना क्षेत्र के महमदिया गांव है‌। मंगलवार को उनके पति मंटू मंडल उनके मायके गए हुए थे। दोपहर उनके पति ने फोन कर घर आने की बात कही और कहा कि वह ट्रेन से घर आ रहे हैं।

इस दौरान मंटू ने शराब पिया पी लिया था और काफी नशे में धुत था। शराब पीने की बात को सुनकर पूनम ने अपने पति को ऑटो से घर आने के लिए कहा। इसके पश्चात पूनम अपने घर के कामकाज में जुट गए।

इधर पूरा दिन बीत गया लेकिन मंटू घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह गांव के कुछ युवक के द्वारा मंटू के मौत की खबर फोन पर देखा और इसकी जानकारी उनकी पत्नी पूनम को दी। जानकारी मिलने के बाद पूनम अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम रूम पहुंचे। जहां पति की मौत के बाद पूनम की हालत काफी खराब है। रो-रो कर उसका बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading