पकड़ने गए थे मछली…जाल में फंसा 20KG का अजगर:अजगर को देखते ही जाल छोड़कर भागे मछुआरे; जानिए फिर क्या हुआ

बक्सर में मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। मछली के लिए नदी में जाल भी लगाया, लेकिन जब उसे बाहर खींचा तो उसमें करीब 20 किलो का अजगर आ गया। ये देख सभी वहां से भाग निकले। ये खबर आसपास के इलाकों में फैली तो अजगर को देखने के लिए लोगों को भीड़ जुट गई। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। अजगर को रेस्क्यू किया गया और फिर घनी झाड़ियों में छोड़ दिया गया।

अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। और फिर झाड़ियों में छोड़ दिया।मामला कुआवना गांव का है। अजगर को देखते ही मछुआरे जाल छोड़ कर भाग गए। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अजगर बह कर चला आया होगा।

कुआंवन गांव में मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाया हुआ था। कुछ देर के बाद मछली देखने के लिए पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। जाल में मछली की जगह एक विशालकाय अजगर फंस गया था। इसे देख मछुआरे पहले तो जाल छोड़ वहां से दूर भागे, लेकिन फिर थोड़ी ही देर में हिम्मत जुटा उसके पास गए तो देखा कि अजगर पूरी तरह से जाल में फंस गया था।

मछुआरों की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने से सूचना वन विभाग की टीम को भी दिया। वन विभाग की टीम अपने साथ स्नेक रेस्क्यूअर हरिओम चौबे को लेकर कुआंवन पहुंची। हरिओम ने अजगर को जाल से बाहर निकाल उसे नैनीजोर इलाके में कोईलवर तटबंध के पास एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया।

स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम चौबे ने कहा कि अजगर जहरीला नहीं होता है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा जाएगा। वन विभाग की सूचना पर पहुंचे थे। इनकी मौजूदगी में बांध के झाड़ियों में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर मिलने के बाद इलाके के लोग दहशत में है वहीं, उसे देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता भी लगी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading