भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पिलदौरी गांव के वार्ड संख्या 14 के पारा बहियार स्थित खेत में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक 22 वर्षीय युवक कि धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
![]()
वहीं मृतक युवक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कलाली गली के निवासी मोहम्मद जाकिर के 22 वर्षीय पुत्र दुलारे के रुप मे हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक दुलारे टोटो रिक्शा चलाने का काम करता है और बुधवार की शाम में घर से निकला था और रात में घर वापस नही आया जिसके बाद काफी खोजबीन किया कुछ पता नही चला और गुरुवार की सुबह में दुलारे का शव सब्जी खेत मे मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुल्तानगंज थाना पुलिस ,स्कॉयड डॉग और फोरेंसिक की टीम पहुंचकर मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।

वही युवक की हत्या को लेकर लोगों मे चर्चा है कि कल शाम में इलाके में चार पांच लड़के आपस मे विवाद कर रहे थे और कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने वाले लोग बहुत गुस्सा में होंगे मृतक युवक के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से गोद कर जख्म किया गया है और गले रेत कर हत्या की गई है हालांकि परिजन अभी हत्या के कारण या किसी से विवाद होने की बात नही बता पा रही है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




