औरंगाबाद में नवविवाहिता ने की आ’त्महत्या:गले में फं’दा डाल पंखे से ल’टकी

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका महिला सर्वोदय नगर मोहल्ले के विजय सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह की 22 वर्षीय पत्नी लवली सिंह थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बन्द दरवाजा को धक्का देकर खोला और फंदे से लटकी हुई युवती के शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतका की फाइल फोटो।

प्राप्त जानकारी अनुसार लवली का विवाह इसी वर्ष फरवरी माह में हुआ था। जिसका मायका गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में था। बताया जाता है कि लवली सुबह खाना बनाने में लगे हुई थी और पति बाहर बैठकर लोगो से बात चीत कर रहे थे।

तभी पड़ोस से जब उसका पति सुमित घर पहुंचा तो जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो देखा कि कमरा बंद है और अंदर से पुकारने पर आवाज नहीं आ रही है तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां पर मौजूद लोगों ने वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो लवली पंखे से झूल रही थी।
फिलहाल पुलिस लवली के पति सुमित कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है। महिला की मौत की खबर सुनते ही मायके वाले घर पहुंचे इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर दी गई है। क्योंकि एक बार पहले भी उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। तो वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.