मुजफ्फरपुर में शॉ’र्ट स’र्किट से लगी भी’षण आ’ग:दो घर जले, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मझौलिया में शॉर्ट सर्किट भीषण आग लग गयी। इसमें दो घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद अफरातफरी और भगदड़ का माहौल मच गया। स्थानीय लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसपर काबू पाना मुमकिन नहीं था। देखते-देखते घर पूरी तरह जल गया। चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद सकरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

दो घर जले, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान, चार घंटे बाद पाया आग पर काबू  | Two houses burnt, property worth lakhs of rupees was damaged, found on  fire after

कड़ी मशक्कत कर करीब चार घन्टे बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में प्रमोद पासवान और गौरी शंकर का घर जल गया। करीब डेढ़-दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सकरा पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

प्रमोद ने बताया देर रात सबलोग घर मे सोए हुए थे। तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ। धुंआ निकलने लगा। उनकी नींद खुली तो घर के अन्य सदस्यों को जगाया। जबतक कुछ समझते आग की लपटें तेज होने लगी। वे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे।

हल्ला हंगामा करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव कार्य मे जुट गए। इस दौरान बगल के घर मे भी आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading