नमी बढ़ने से उमस भी कर रहा परेशान:बारिश बिना गर्मी परवान पर आज रात से राहत की आस

मुजफ्फरपुर। जिले में लगातार बारिश नहीं हाेने के कारण तापमान के साथ-साथ उमस भी परवान पर है। पुरवा हवा में नमी औसत से 30 फीसदी अधिक 94 तक रहने से लाेगाें की परेशानी बढ़ गई है। दाेपहर में बादलाें की ओट से निकल रही तीखी धूप लाेगाें काे जला रही है। रात में भी अत्यधिक उमस के साथ तापमान भी 25 डिग्री से अधिक रह रही है।

मौसम अपडेट। - Dainik Bhaskarवैसे माैसम विभाग ने शुक्रवार की दाेपहर के बाद आसमान में बादल छाने व हल्की से मध्यम बारिश हाेने का अनुमान जताया है।

उधर, पूरे माैसम बारिश नहीं हाेने से खासकर धान की फसलें मुरझा रही हैं। गुरुवार काे जिले का अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

इस कारण लाेगाें काे दिन के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार के अनुसार 27-28 अगस्त काे हल्की से मध्यम बारिश हाेने पर कुछ राहत मिलेगी। इस अवधि में 8 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading