सोशल मीडिया पर युवतियों का डालता था अ’श्लील वीडियो:ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पी’टा

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी में सोशल मीडिया पर लड़कियों की अश्लील तस्वीर डालने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सैंकड़ो की संख्या में जुटी भीड़ ने उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। इलाके में हल्ला हंगामा होने लगा। भीड़ उसे सबक सिखाने पर उतारू हो गयी। आरोपी को जमकर धुनाई की गई।

ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा, हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस |  Villagers thrashed fiercely by taking hostage, Kanti police is  interrogating the accused by taking him into custody -

सूचना मिलने पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को भीड़ की चुंगल से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया। इस दौरान भी खूब हंगामा हुआ। लोग उसे वहीं पर सजा देने की बात कर रहे थे। पुलिसकर्मियों से जमकर बात-विवाद हुआ। अंततः किसी तरह आरोपी युवक को लेकर पुलिस वहां से रवाना हुई। कांटी थानेदार संजय कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक कांटी इलाके का ही रहने वाला है। वह पहले से भी एक मामला थाना में दर्ज है। इधर, कुछ दिनों से वह इलाके की छात्रा हो या युवती या महिला। इनकी कहीं से अश्लील तस्वीर चुपके से खींच लेता था। या फिर फ़ोटो एडिटर से एडिट कर इनकी तस्वीरों को अश्लील बना देता। फिर इसे सोशल मीडिया पर डालकर वायरल करता था।

इसकी जानकारी कांटी के लोगों को लगी। उनलोगों ने पहले युवक के बारे में जानकारी जुटाई। पता लगा कि वह कांटी क्षेत्र का ही रहने वाला है। इसके बाद उसे अनजान नम्बर से कॉल कर बाहर बुलाया गया।

जब वह आया तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़े जाने के बाद आरोपी माफी मांगने लगा। दोबारा ऐसा नहीं करने की कसम खाने लगा। पर भीड़ ने उसकी धुनाई की। फिलहाल वह कांटी पुलिस की हिरासत में है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading