पटना में छात्रा से प्रिंसिपल ने की गंदी ह’रकत:पीड़िता बोली- कहते थे दोस्ती करोगी तो टॉपर बना देंगे, नहीं तो ब’र्बाद कर देंगे

पटना के बिहटा में एक प्रिंसिपल ने नौवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। पढ़ाने के बहाने आरोपी छात्रा के करीब आने की कोशिश करता, उसे गलत तरीके से छूता था। प्रिंसिपल फ्रेंडशिप करने के लिए उसपर दबाव बना रहा था। साथ ही मना करने पर बर्बाद करने की धमकी भी दी। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद परिजनों ने आइडियल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला थाने में दर्ज कराया है।

आरोपी प्रिंसिपल मुकेश कुमार।

बता दें कि यह वही आइडियल इंटरनेशनल स्कूल है जिसमें मशहूर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने नालंदा के वायरल बॉय सोनू के एडमिशन की पेशकश की थी। उस समय यह स्कूल काफी चर्चा में आया था। हालांकि, सोनू ने इस स्कूल में अपना नामांकन नहीं करवाया था। अब इस स्कूल के प्रिसिंपल पर गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला बिहटा थाने के राघोपुर गांव का है। जहां छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल का प्रिंसिपल मुकेश कुमार (40 साल) उसे बार-बार दोस्ती करने की बात करता था। प्रिंसिपल कहता था कि उससे दोस्ती करने पर उसे क्लास में टॉपर बना देगा और नौकरी भी दिलवा देगा। स्कूल की छात्रा ने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने छात्रा को भविष्य बर्बाद करने की धमकी देने लगा।

प्रिंसिपल के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी छात्रा

बताया जा रहा है कि बिहटा थाने के राघोपुर गांव के एक प्राइवेट स्कूल में यह लड़की नौवीं क्लास पढ़ती थी। स्कूल से निकलने के बाद वह स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। आरोप है कि अकेला पाकर प्रिंसिपल छात्रा से बार-बार अश्लील हरकत करता था। छात्रा विरोध करती थी लेकिन फिर वह किसी न किसी बहाने छात्रों को गलत नीयत से छूता रहता। किसी न किसी बहाने वह उसके करीब आने की कोशिश करता था।

छात्रा ने पहले अपने स्तर से प्रिंसिपल को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं सुधरा तो उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने बिहटा थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

केस दर्ज होते ही प्रिंसिपल घर छोड़कर फरार

इधर, मामला दर्ज होते ही प्रिंसिपल फरार हो गया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। घटना की जानकारी मिलते हैं पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग पुलिस ने प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.