बोकारो: रंगीन मिजाज प्रिंसिपल के खिलाफ छात्राओं ने खोला मोर्चा, सबके सामने खोल दी पोल-पट्टी

बोकारो. बोकारो के बेरमो के गांधीनगर मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र दास पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. छात्राओं के द्वारा लगाए आरोप के बाद विद्यालय का माहौल गर्म है.

अभिभावकों ने इस मामले में जांच की मांग की.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह चांडील छात्राओं के अभिभावक के साथ विद्यालय पहुंचे और छात्राओं की पीड़ा जानने का प्रयास किया. साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र दास से भी मामले के संदर्भ में जानकारी ली.

विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक उनके साथ गलत हरकत करते हैं. यह आदत उनकी हर समय बनी रहती है. विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि छात्राओं के द्वारा इस तरह की शिकायत की गई थी. हम सभी शिक्षकों ने मिलकर इसकी चर्चा भी की थी.

आपके शहर से (बोकारो)

वहीं इस हरकत की सूचना पर विद्यालय पहुंचे बेरमो बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने बताया कि जिस प्रकार से छात्राओं के द्वारा प्रधानाध्यापक के सामने बिना किसी डर के उनकी गलत हरकत की जानकारी दी गई है. ऐसे में मामला सत्य प्रतीत होता है. हम चाहते हैं कि यह विद्यालय सरकारी है. विद्यालय की गरिमा बनी रहे और सरकार की छवि भी इस तरह की हरकतों से धूमिल नहीं हो, इसके लिए राज्य के शिक्षामंत्री एक कमेटी बनाकर मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading