चावल चो’री केस में प्रधानाध्यापक समेत 3 को भेजा जेल:पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज करवाया FIR

दरभंगा में चावल बेचते हुए दबोचे गए हायाघाट प्रखंड के बिशनपुर प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर राय सहित चार लोगों पर FIR की गई है। एपीएम थाना में हायाघाट के प्रखंड साधन सेवी विपिन कुमार झा ने आवेदन देकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर राय के साथ में नाइट गार्ड और चावल खरीदने वाले दो व्यवसायियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज करवाया FIR, नाइड गार्ड की तलाश में चल रही छापेमारी  | Police lodged FIR against 4 people, raids are going on in search of naked  guard - Dainik Bhaskar

प्रखंड साधन सेवी ने बताया कि विद्यालय को 28/7/2022 को 450 किलो चावल दिया गया था। जिसके बाद प्रधानाध्यापक के द्वारा सूचना दी गई कि 1 सप्ताह में वह चावल बच्चों को खिला दिया गया और विद्यालय के पास चावल उपलब्ध नहीं है। वहीं विद्यालय परिसर से चावल बेचते हुए प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया। प्रधानाध्यापक द्वारा जुगाड़ गाड़ी पर लोड करके 13 बोरा चावल को बेचा जा रहा था।

मामले में हायाघाट प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी के आवेदन पर पुलिस ने छापेमारी कर 3 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद समस्तीपुर जिला निवासी चावल खरीदार विनोद शाह और नवीन कुमार को प्रधानाध्यापक के साथ जेल भेज दिया है। विद्यालय का नाइट गार्ड हेमंत कुमार चौधरी फरार चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading