बेगूसराय से पुलिस के रोक-टोक अभियान का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस रात में लोगों को रोककर उनकी तलाशी लेते नजर आए। वहीं कुछ बाइक सवार युवकों को बाइक रोकते ही डंडा बरसाते दिखें। वीडियो शुक्रवार शाम रतनपुर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के पास का है।

जिसमें पुलिस वाहन जांच के साथ लोगों पर लाठियां बरसाते दिख रही है। इसे लेकर लोग बोले कि यह तो पुलिस की गुंडागर्दी है। वहीं इस संबंध में रतनपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें दो पहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है और जो भी संदिग्ध लोग दिखाई देंगे या जिनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया जाएगा उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा।




