मुजफ्फरपुर : स्मै’क के धं’धे में ‘आंटी गैं’ग’:गरीब घर की कॉलेज गर्ल्स पर नजर,फिल्मी अंदाज में दो महिला त’स्कर गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर की नगर पुलिस ने स्मैक बेचने वाली आंटी गैंग की दो महिलाओं को अंबेडकर नगर सिकंदरपुर से गिरफ्तार किया। 25 पुड़िया स्मैक भी जब्त किया। स्मैक के नशेड़ी महिला तस्कर को स्मैक वाली आंटी के नाम से बुलाते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को पिछले दिनों मिली थी जब स्मैक खरीदकर जा रहे दो युवकों को दबोचा गया था। स्कूल-कॉलेज जाने वाली गरीब घर की लड़कियों को यह गैंग अपने जाल में फंसा रहा है।

Gang Rape In Laksar Lover Raped Girl With Friends - हरिद्वार: खेत में रोपाई लगाने गई थी युवती, प्रेमी ने बुलाया और दोस्तों संग कर दी हैवानियत - Amar Ujala Hindi News Live

इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर पुलिस के एक जवान को उसके घर पर स्मैक का खरीदार बनाकर भेजा गया, लेकिन पहचाने जाने के कारण उसने पुलिस को चकमा दे दिया। इसके बाद एक स्मैकिया को भेजा गया।

जैसे ही पहचान के स्मैकिया को महिला ने स्मैक बेचा, पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। घर से 25 पुड़िया स्मैक जब्त किया गया। पुलिस ने महिला के फोन को भी जब्त किया है। उसके फोन से पुलिस को कई डील के साक्ष्य मिले हैं। उसका पुत्र भी स्मैक के केस में जेल जा चुका है।

पक्कीसराय की सरगना से जुड़ी थीं

ब्रह्मपुरा में स्मैक पैडलर असलमा खान को 101 पुड़िया के साथ गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने पैडलरों की महिला सरगना मेघा कुमारी को पक्कीसराय से दो साल पहले गिरफ्तार किया था। मेघा कपड़ा व्यवसाय की आड़ में पैडलरों के जरिये स्मैक बेचने का बड़े पैमाने पर धंधा चला रही थी। जेल भेजी गई मेघा कुमारी के रैकेट में दो दर्जन से अधिक महिला जुड़ी हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading