रग्बी में मुजफ्फरपुर की 13 बेटियों ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, खेल दिवस पर होंगी सम्मानित

मुफलिसी से निकलकर बिहार के मुजफ्फरपुर के रग्बी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय फलक तक अपनी पहचान बनाई है। इन्हें सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पटना में सम्मानित किया जाएगा। बिहार खेल प्राधिकरण और खेल विभाग की ओर से कुल 47 रग्बी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है। इनमें 13 कुढ़नी के हैं। इनमें से छह महिला खिलाड़ी गुजरात में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए बिहटा में कैंप कर रही हैं।

रग्बी में मुजफ्फरपुर की 13 बेटियों ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, खेल दिवस पर होंगी सम्मानित

दिहाड़ी मजदूर की बेटियों ने भी दिखाया कमाल

इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सपना कुमारी को आठ लाख 33 हजार 333 रुपये का चेक मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर का मेडल का जीतनेवाले खिलाड़ियों को करीब 25 से 82 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। इन खिलाड़ियों ने बताया कि वे कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राउंड पर कोच राहुल कुमार महतो के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से प्रैक्टिस कर रही हैं। ज्यादातर लड़कियों के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं या फिर ड्राइवर व राज मिस्त्री हैं।

इन्होंने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बिहार टीम को स्वर्ण पदक सहित कई मेडल दिलाए हैं। इनमें सपना कुमारी अबतक पांच राष्ट्रीय व एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। सपना को एशिया रग्बी अंडर-18 गर्ल्स में रजत पदक के लिए सम्मानित किया जाएगा। उर्वशी कुमारी जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड जीत चुकी हैं। सोनाली कुमारी अबतक पांच नेशनल खेल चुकी हैं।

अर्चना कुमारी चार नेशनल खेल चुकी हैं। मनीषा कुमारी दो नेशनल खेल चुकी हैं। गुड़िया कुमारी अबतक चार नेशनल खेल चुकी हैं। एक बार इंडिया कैंप में भी मौका मिला था। आरती कुमारी चार साल से खेल रही हैं। तीन नेशनल खेल चुकी हैं। एक बार इंडिया कैंप कर चुकी हैं। अंडर-18 इंडिया कैंप में सेल्क्शन हो चुका है।

इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

इनके अलावा सन्नी कुमार सब जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड, सुमित कुमार सब जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड, शिवम कुमार सब जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड, कुमारी ज्ञानश्री सब जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड, संध्या कुमारी सब जूनियर नेशनल रग्बी में गोल्ड, हर्ष राज, जूनियर नेशनल रग्बी में ब्रॉन्ज, विद्यानंद कुमार जूनियर नेशनल रग्बी में कांस्य पदक के लिए सम्मानित होंगे। हर्ष और विद्यानंद को छोड़कर सभी सम्मानित होने वाले रग्बी खिलाड़ी कुढ़नी प्रखंड से हैं।

तीन वुशू खिलाड़ी भी होंगी पुरस्कृत

वुशू में भी कांस्य पदक के लिए इशा मिश्रा, रजत पदक के लिए अपराजिता मिश्रा और कांस्य पदक के लिए गेशू कुमारी को सम्मानित किया जाएगा। ये महिला खिलाड़ी भी मुजफ्फरपुर की हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading