सीवान में ब’दमाशों ने अ’धेड़ को पी’टकर झाड़ी में फें’का:पुरानी रं’जिश में घ’टना को अं’जाम देने की आ’शंका

सीवान में एक अधेड़ व्यक्ति को कुछ बदमाशों ने लाठी डंडे और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला करने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। मामला एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के आरंडा के टोला नवादा का है। पीड़ित की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के आरंडा निवासी 50 वर्षीय डॉ. महबूब आलम के रूप में हुई है। घटना रविवार की सूबह की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉ. महबूब आलम अपनी बाइक से नवादा के उसरही के ड़गर किसी काम से गए हुए थे। बताया जा रहा है कि लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उनके ऊपर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे और लोहे के सरिया और कुदाल से उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गए और अचेत पड़ गए। घटना के बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एमएच नगर हसनपुरा थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वही पीड़ित अधेड़ को स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की मदद से उठा इलाज कराने के लिए हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतरीन इलाज की दरख्वास्त करते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई।

इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टि से आपसी रंजिश बताया जाता है। उन्होंने बताया कि इनका भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है उसी विवाद में इनके साथ मारपीट करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले को करीब से देख रही है और जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे जो भी आरोपित होंगे उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading