अ’पराधियों ने महिला को मा’री गो’ली:भैंस चोरी करने पहुंचे थे ब’दमाश, वि’रोध करने पर मा’री गो’ली

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव निवासी स्व.हरेराम यादव की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रुप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित महिला को परिजनों द्वारा आनन-फानन में मैरवा रेफरल अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना शनिवार की रात करीब 11:30 बजे की है। सदर अस्पताल में महिला को इलाज कराने के लिए लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया जा रहा है कि अधेड़ महिला अपने मकान के बाहर खाट पर सो रही थी।

इसी दौरान नकाबपोश अज्ञात तीन अपराधी महिला की भैंस चोरी करने के लिए उनके दरवाजे पर आ धमके और भैंस को खोलने लगे। जैसे ही बहस को खोलना चाहा इतने में महिला की नींद खुल गई और महिला ने उनका विरोध करना शुरू किया। इतने में तीन अपराधियों में से एक अपराधी ने महिला पर गोली चला दी।

गोली महिला के बायां बाँह में जाकर लगी। इसके बाद महिला मूर्छित होकर वहीं पर गिर गई। शोर-शराबा जब शुरू किया तो आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। इतने में अपराधी मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग खड़े हुए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading