सदर अस्पताल की ला’परवाह के कारण मौ’त:परिजनों ने स्वास्थ्य सिस्टम पर लगाए गं’भीर आ’रोप

आरा के आईएससो प्रमाणित सदर अस्पताल की लापरवाह सिस्टम के कारण एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान प्रसूति विभाग के सहमे डॉक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए। इस दौरान स्वजनों ने सदर अस्पताल के लापरवाह सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हंगामे के बाद स्थानीय थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाया ।

परिजनों ने किया जमकर हंगामा, स्वास्थ्य सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप | Families  created a ruckus, made serious allegations against the health system -  Dainik Bhaskar

मामला आरा सदर अस्पताल के मेडिकल वार्ड की है जहां 23 अगस्त से भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई । चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी वार्ड नंबर 9 निवासी सोनू कुमार केशरी की 20 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद पति सोनू केशरी आरा सदर अस्पताल लेकर आए थे। जहां सामान्य प्रसव नहीं होने के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से सोनी ने 23 अगस्त को 6 बजार 10 मिनट अपर एक खूबसूरत बेटी को जन्म दी।

सोनू कुमार केशरी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान ही उसके जांघों के बीच में एक जख्म हो गया था, घाव ऐसा लग रहा था कि मानो उससे गर्म चीजों से दागा गया हो । घाव होने के बाद परेशानी बढ़ता गया,लेकिन सोनी की हालत में सुधार नहीं हो पाई। इस दौरान जब ऑन ड्यूटी चिकित्सक से बात करना चाही । लेकिन कोई बात सुनने को तैयारी नहीं।

कर्मचारियों से कई बार बोलने के बाद उनके द्वारा टालमटोल कर दिया जाता था और कहा जाता था कि आप घाव का फोटो खींचकर लाइए । जब मेरी पत्नी की स्थिति ज्यादा खराब होने लगी तब हम लोगों प्रसूति वार्ड में गए तो कर्मचारियों ने दरवाजे तक नहीं खोला,जिसके बाद मेरी पत्नी की मौत हो गई।

संदेश थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी संतोष कुमार केशरी ने अपनी बड़ी बेटी सोनी केशरी की शादी चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी वार्ड नंबर 9 निवासी सोनू कुमार केशरी से 20 नवंबर 2021 को बड़े ही धूमधाम से की थी। सोनी अपने तीन बहन व दो भाइयों में बड़ी थी । सोनी के मौत के बाद 6 दिन के मासूम बच्ची के सिर से मां का आंचल उठ गया है।मासूम ने ठीक से अपनी मां को देखा तक नहीं था की स्वास्थ्य के लापरवाह सिस्टम ने उसकी मां की सांसे छीन ली।वहीं इस घटना के बाद सदर अस्पताल उपाधीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि इस मामले गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है लापरवाही सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला के स्वजनों ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाया है वहीं इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading