दरभंगा में घनश्यामपुर प्रखंड के पौहद्दी बेला गांव में शौच के लिए जा रहे एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत डूबने से हो गई। बच्चा घंटों घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
![]()
इसके बाद पास के ही पोखर से बच्चे की शव को बरामद की गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने घनश्यामपुर थाना की पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया।

बच्चे की मौत के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल पसर चुका है। मृत बच्चे की पहचान पौहद्दी बेला गांव निवासी दुर्गानंद देव का 6 वर्षीय पुत्र राजकुमार देव के रूप में हुई है।



