समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव में सोमवार सुबह एक चिमनी के गड्ढे में राजमिस्त्री शंकरदेव पासवान का श’व मिलने से इलाके में स’नसनी फै’ल गई। शंकरदेव इसी गांव का रहने वाला बताया गया है जो रविवार दोपहर से ला’पता था। घ’टना की सूचना मिलते ही वारिसनगर पुलिस श’व को जप्त कर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है
शंकरदेव पासवान के घर वालों का कहना है कि वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था कि वह कुछ देर में लौट आएगा। लेकिन वह रात भर नहीं लौटा। घरवाले आस-पास उसकी खोज कर रहे थे ।उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था।
लेकिन परिवार वालों को कोई सु’राग नहीं मिला। सोमवार सुबह चिमनी के गड्ढे की ओर शौच करने गए लोगों ने शंकर का श’व पानी में उ’पलाता हुआ देखकर शो’र मचाया। जिसके बाद जुटे लोगों ने श’व को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृ’तक के कान और गर्दन के पास काफी मात्रा में रक्त बह रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि शंकर की ह’त्या कर उसके श’व को पानी में फेंका गया है।
वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया है पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
